सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Disaster preparedness tested at Tehri and Koteshwar Dams

Tehri News: टिहरी और कोटेश्वर बांध में आपदा से निपटने की तैयारियों की परखी गई क्षमता

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 12 Mar 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Disaster preparedness tested at Tehri and Koteshwar Dams
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी इंडिया की टिहरी इकाई और कोटेश्वर बांध परियोजना क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल की गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पहल पर आयोजित अभ्यास में संवेदनशील बांध क्षेत्र में संभावित आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान टिहरी बांध के ऊपरी और निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की स्थिति का काल्पनिक परिदृश्य तैयार किया गया। जलाशय का जलस्तर अधिकतम सीमा 830 मीटर होने के कारण बांध के जल निकासी द्वारों से 5000 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की स्थिति दर्शाई गई, जिससे निचले क्षेत्रों में खतरे की स्थिति उत्पन्न होने का आकलन किया गया। टीएचडीसी के मुख्य महाप्रबंधक एमके सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई की क्षमता का परीक्षण किया गया, जो सफल रहा। इस अवसर पर मेजर जनरल अजय कुमार वर्मा, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के इरफान अहमद, मुख्य अभियंता राजकुमार नेगी, एसडीएम सदर स्नेहिल कुंवर, वैज्ञानिक गौरव तोमर, सीमा पांडेय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट, आदि उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed