{"_id":"69b40a7aee854dbb2606e852","slug":"students-donated-41-units-of-blood-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117799-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: छात्र-छात्राओं ने किया 41 यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: छात्र-छात्राओं ने किया 41 यूनिट रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के विभिन्न विभागों की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर संपन्न हो गया। शिविर में 41 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। परिसर के निदेशक प्रो़ एए बौडाई ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। युवाओं को इस प्रकार के सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कहा कि रक्तदान का मुख्य उद्देश्य परिसर में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ युवा पीढ़ी की ओर से समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने है। इस मौके पर प्रो़ जेडीएस नेगी, डॉ़ शंकर लाल, डॉ़ अरविंद, डॉ़ मनोज नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद
सीएचसी में किशोरियों को लगाई वैक्सीन
थत्यूड (टिहरी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सविता देवी और पूर्व ज्येष्ट उप प्रमुख महिपाल सिंह रावत ने किया। सीएचसी में पहले दिन 14 से 15 वर्ष की 7 किशोरियों को वैक्सीन लगाई। सीएचसी की प्रभारी डॉ़ मनीषा भारती ने कहा कि वैक्सीन लगाने का मुख्य उद्देश्य किशोरियों में होने वाले सर्वाइकल, योनि, ग्रीवा कैंसर का बचाव करना है। कहा कि इस उम्र में दी गई वैक्सीन रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने में अधिक प्रभावी होती है। इस मौके पर फूलदास भारती, कोमल, सुधीर लेखवार, संगीता, रोशनी आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos