सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Prithviraj Becomes President, Gurudev General Secretary

Tehri News: पृथ्वीराज अध्यक्ष व गुरुदेव बने महासचिव

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 16 Mar 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Prithviraj Becomes President, Gurudev General Secretary
विज्ञापन
पुरोला। चिह्नित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति की यमुना घाटी जिला इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
Trending Videos



नई कार्यकारिणी में पृथ्वीराज कपूर को अध्यक्ष चुना गया, जबकि जयवीर सिंह, कौशल किशोर और मंगल राणा को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं गुरुदेव सिंह रावत को महासचिव, गोविंदराम नौटियाल को कोषाध्यक्ष, सचिव पद पर उर्मिला रावत, मनमोहन सिंह चौहान और पूर्ण फरस्वाण को नियुक्त किया गया। इसके अलावा विजय पाल सिंह रावत, गणेश रमोला और देवेंद्र नौटियाल को मीडिया प्रभारी, सोवेंद्र सिंह राणा, विनोद सिंह रावत व देवेंद्र सिंह राणा को कानूनी सलाहकार बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कार्यसमिति में अतोल सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत और अमीचंद शाह को शामिल किया गया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी पुरोला के माध्यम से भेजा। चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों को स्वरोजगार योजनाओं व ऋण में दी गई छूट को जिला स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने, यमुना घाटी क्षेत्र में परिवहन निगम की नई बसों का संचालन शुरू करने की मांग भी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed