सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Fire in Sillah Village Destroys Residential House and Goods

Tehri News: सिल्ला गांव में आग लगने आवासीय मकान व सामान जलकर नष्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 12 Mar 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Fire in Sillah Village Destroys Residential House and Goods
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के सिल्ला गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक आवासीय मकान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग से भवन के साथ ही उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। दूसरी ओर बीती बुधवार देर रात्री में हर्षिल में एक घराट में आग लगने के कारण जल कर राख हो गया।
Trending Videos

आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे सिल्ला में जसपाल सिंह पुत्र चैत सिंह के आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। आग लगने की भनक लगते ही ग्रामीण एकजुट हुए और आग बुझाने में जुटे। सुबह साढ़े नौ बजे तक करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग की घटना से आवासीय भवन के साथ ही भवन में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। राजस्व प्रशासन की टीम सूचना मिलने पर गांव में नुकसान के आंकलन को पहुंची। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। आग की इस घटना में किसी प्रकार की जन व पशु हानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed