सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Hopes Rise for the Asphalt Paving of Three Dilapidated Roads

Tehri News: खस्ताहाल तीन सड़कों की डामरीकरण होेने की जगी उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 01 Jun 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Hopes Rise for the Asphalt Paving of Three Dilapidated Roads
विज्ञापन
चंबा की दो और थौलधार ब्लॉक की एक सड़क पर डामरीकरण के लिए 1.72 करोड़ मंजूर

नई टिहरी। चंबा ब्लॉक की दो और थौलधार की एक खस्ताहाल सड़क पर डामरीकरण होने की उम्मीद जगी है। करीब 11 किमी सड़क पर डामरीकरण कार्य के लिए 1.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिली है। लोनिवि चंबा इस माह के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करेगा।
चंबा ब्लॉक के नागणी-स्वाड़ी, जड़धार गांव-नागदेव पत्थल्ड, जड़धार से इंडवाल गांव मोटर मार्ग और थौलधार ब्लॉक के काफलपानी-हुंडखाल मोटर मार्ग की स्थिति लंबे समय से खस्ताहाल बनी हुई थी। मरम्मत के अभाव में कई स्थानों पर सड़क से डामर उखड़ चुका था और गड्ढे बने हुए है। वाहन चालकों और ग्रामीणों को जोखिमभरा सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोग लंबे समय से उक्त सड़कों के डामरीकरण की मांग करते आ रहे है। कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के समक्ष भी यह मामला उठाया गया। लंबे इंतजार के बाद अब उक्त मार्गों के डामरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने से लोगों में राहत मिलने की उम्मीद जगी है। नागणी-स्वाड़ी और जड़धार गांव-नागदेव पत्थल्ड सड़क पर डामरीकरण के लिए 87 लाख, जड़धार से इंडवाल गांव मोटर मार्ग के लिए 55 लाख और काफलपानी-हुंडखाल मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 30 लाख की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन



चंबा ब्लॉक की दो और थौलधार ब्लॉक की एक सड़क पर डामरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
-जगदीश सिंह खाती, ईई लोनिवि चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed