सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Investigation into Newlywed's Death Under Suspicious Circumstances Intensifies

Tehri News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत की जांच तेज

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 27 Apr 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Investigation into Newlywed's Death Under Suspicious Circumstances Intensifies
विज्ञापन
एसएसपी ने सीओ को किया जांच अधिकारी नामित, घटनास्थल का जायजा लिया
Trending Videos

घनसाली (टिहरी)। सांकरी गांव की एक नवविवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है। एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस उपाधीक्षक चंद्रमोहन सिंह को जांच अधिकारी नामित किया है।
सीओ सिंह ने सोमवार को सांकरी गांव पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। परिजनों के बयान भी दर्ज किए। पुलिस को इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का भी इंतजार है। सांकरी गांव निवासी गौरव राणा की पत्नी पूनम (22) की 25 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बनौली गांव निवासी मृतका के पिता शिव सिंह बिष्ट ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति, ससुर, सास और छोटी सास के खिलाफ बीते दिन मुकदमा दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि महिला की मौत की हर दृष्टि से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed