{"_id":"697f57280667689eec01a08a","slug":"jamani-and-syansu-have-imposed-a-ban-on-drugs-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117114-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: जामणी और स्यांसू ने नशे पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: जामणी और स्यांसू ने नशे पर लगाया प्रतिबंध
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन करने पर ग्राम पंचायत वसूलेगी अर्थदंड
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार के ग्राम पंचायत जामणी व स्यांसू के लोग भी शराबबंदी के मुहिम में शामिल हो गए। दोनों ग्राम पंचायतों की बैठक में शादी-विवाह और नामकरण, जन्म दिन और धार्मिक आयोजनों के दौरान गांव में कॉकटेल पार्टी आयोजन करने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। उल्लंघन करने पर 51 हजार रुपये अर्थदंड लगाने का निर्णय लिया है।
ग्राम पंचायत जामणी में प्रधान सुमन बाला की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों में अब शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। यदि कोई व्यक्ति शादी-विवाह और अन्य धार्मिक आयोजनों में मेहमानों को शराब परोसता हुआ मिला तो उसे ग्राम पंचायत 51 हजार अर्थदंड वसूल करेगी। बैठक में कीर्ति बरवाण, जय प्रकाश नौटियाल, भारत सिंह, महिपाल सिंह, शैलेंद्र दत्त, रोशन लाल, मधु देवी, अनीता देवी, सुषमा देवी, रूक्मणी देवी, विजय पाल आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर, ग्राम पंचायत स्यांसू के ग्राम स्यांसू की बैठक प्रधान रीना देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई। शादी-विवाह में कॉकटेल पार्टी आयोजन का सबसे अधिक बुरा असर युवाओं पर पड़ रहा है। गांव में होने वाली शादी-विवाह, जन्म दिन पार्टी में यदि कोई कॉकटेल पार्टी करते हुए पकड़ा जाता है तो उसका सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में बीडीसी सदस्य नत्थी सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी, सुरेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह रावत, प्रताप सिंह रावत, मुलमदास, हरजोत, विमला देवी, अंजना देवी, डिम्पी देवी, उम्मेद सिंह रावत, राकेश गरवाण, विनीता रावत, किरन देवी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos