सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Traders have objected to the increase in license fees

Tehri News: लाइसेंस शुल्क बढ़ाने पर व्यापारियों ने जताई आपत्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 01 Feb 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Traders have objected to the increase in license fees
विज्ञापन
बैठक में ईओ ने दिया फैसले पर पुनर्विचार करने का भरोसा
Trending Videos

नरेंद्रनगर (टिहरी)। व्यापारियों के वार्षिक लाइसेंस में की गई बेहताशा वृद्धि के मामले में नगर पालिका ने पुनर्विचार कर व्यापारियों के हित में उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। व्यापार मंडल और नगर पालिका की संयुक्त बैठक लाइसेंस शुल्क बढ़ाए जाने पर व्यापारियों ने कड़ा आक्रोश जताया। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग, राजमहल-प्लास्डा बाईपास मार्ग बनने के बाद व्यापार प्रभावित हो गया है। सुविधाओं के अभाव में नगर क्षेत्र के आसपास से पलायन बढ़ता जा रहा है जिसका सीध असर व्यापार पर पड़ा है।
रामलीला मैदान में व्यापार मंडल और नगर पालिका की संयुक्त बैठक हुई। व्यापारियों ने कहा कि पूर्व में वार्षिक लाइसेंस शुल्क 500 रुपये निर्धारित था लेकिन अब बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है। इस संबंध में व्यापारियों ने कुछ दिन पहले एडीएम आशीष घिल्डियाल को ज्ञापन सौंपा था। लाइसेंस शुल्क पूर्व की भांति यथावत न रखने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसडीएम ने पालिका के अधिकारियों को व्यापारियों के साथ बैठक कर समस्या समाधान निकालने को कहा था। ईओ आलम सिंह रावत ने व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी ने कहा कि वर्ष 1979 में जिला मुख्यालय नई टिहरी स्थानांतरित होने के बाद से नरेंद्रनगर का व्यापार लगातार कमजोर होता चला गया।
नगर क्षेत्र में दो बाईपास मार्ग बनने के बाद अब वाहन नगर क्षेत्र से होकर नहीं जाते हैं। इससे भी व्यापार काफी प्रभावित हो गया है। बंदर दुकानदारों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। ईओ ने आश्वासन दिया कि शुल्क बढ़ाने के मामले में पुनर्विचार कर व्यापारियों के हित में जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल के जिला मंत्री राजेंद्र गुसाईं, शाखा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, मोर सिंह, जयपाल सिंह नेगी, मोर सिंह रावत, अशोक बजाज, सरिता पुंडीर, जसपाल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed