{"_id":"6a293ce2de9593f8af03adbe","slug":"mandra-village-at-risk-from-water-runoff-on-the-dharkot-kaipars-road-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119420-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: धारकोट-कैपार्स सड़क के पानी से मांदरा गांव को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: धारकोट-कैपार्स सड़क के पानी से मांदरा गांव को खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 10 Jun 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
घनसाली (टिहरी)। बालगंगा तहसील के धारकोट-कैपार्स को जोड़ने वाली सड़क का पानी मांदरा के ग्रामीणों के लिए लंबे समय से परेशानी बना है। ग्रामीणों ने जल्द बारिश के पानी का उचित समाधान न किए जाने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
भिलंगना ब्लॉक के मांदरा गांव की ग्राम प्रधान सुचिता देवी ने बताया कि दो दशक पूर्व मांदरा गांव के ऊपर से धारकोट-कैपार्स गांव को जोड़ने के लिए लोनिवि घनसाली ने सड़क का निर्माण करवाया था। नालियां बंद होने से बारिश का पानी सड़क पर बहने लगता है। बरसात में सड़क पर बहने वाला पानी मलबे को लेकर मांदरा गांव के ग्रामीणों के घर में घुस जाता है।
गत वर्ष क्षेत्र में हुई भारी बारिश के मांदरा गांव के ऊपर सड़क की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से पानी के साथ मलबा और पत्थर मांदरा गांव के ग्रामीणों के घरों और आंगन में घुस गया था। मलबे को साफ करने में ग्रामीणों को कई दिनों का समय लग गया था। बारिश का पानी गांव में घुसने से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ओर इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन और लोनिवि घनसाली को सड़क की बंद पड़ी नालियों की खोलने और बारिश के पानी की निकासी का उचित प्रबंधन करने की गुहार लगाई गई लेकिन स्थिति आज भी जस की तस है।
विज्ञापन
बारिश के दिनों में ग्रामीणों को रातभर जागकर कटानी पड़ती है। क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुई बारिश का पानी धारकोट-केपार्स सड़क से होते हुए ग्रामीणों के खेतों में आने से खेत टूट गए हैं। अभी तो बरसात का सीजन ही शुरू भी नहीं हुआ है जब बारिश होगी तब स्थिति और विकट हो सकती है। शीघ्र सड़क सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया जाता है तो ग्रामीण लोनिवि कार्यालय घनसाली में धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।
सड़क की सुरक्षा दीवार निर्माण प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। धनराशि मिलने के बाद ही सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य संभव हो पाएगा।
-डीसी नौटियाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि घनसाली।