{"_id":"6a293e3252274cbcdd0744e2","slug":"sir-blos-will-conduct-door-to-door-verification-of-voters-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-119425-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का करेंगे सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का करेंगे सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 10 Jun 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ईआरओ, एईआरओ मतदाता सूची का गहन परीक्षण कार्य तेजी से करें : डीएम
नई टिहरी। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला कार्यालय में डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमें सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) शामिल हुए।
डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों, ईआरओ और एईआरओ को मतदाता सूची का गहन परीक्षण तेजी और शुद्धता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ के माध्यम से प्रत्येक मतदेय स्थल का भौतिक सत्यापन कराने और घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण एकत्रित करें। उन्होंने कहा आठ जून से सात जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करते हुए गणना प्रपत्र का वितरण और संग्रह करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 14 जुलाई 2026 को किया जाएगा। उसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावे और आपत्तियां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दर्ज की जा सकेंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण 11 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।
विज्ञापन
अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा। डीएम ने सभी अधिकारियों को चुनाव आयोग के मानक के तहत कार्य करने के साथ ही निर्धारित समयसारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम शैलेंद्र नेगी, एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी, एसडीएम कमलेश मेहता, प्रशासनिक अधिकारी जवाहर सिंह, डीएचओ अरविंद शर्मा, अरुण कुमार और राजेंद्र गुनसोला आदि मौजूद थे।