{"_id":"6a2029a0d64cd90beb0cdce1","slug":"meritorious-students-of-board-exams-were-honored-tehri-news-c-50-1-nth1001-119303-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 03 Jun 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की परिषदीय परीक्षा वर्ष 2025-26 में ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा दिव्या को 10 हजार, कक्षा 10 वीं की छात्रा अनुराधा भट्ट को 10 और श्रद्धा गौड़ को 7500 रूपये की धनराशि, स्मृति चिन्ह के साथ प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया है। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक इंद्रजीत नेगी व निदेशक भूपेंद्र नेगी ने बताया कि फाउंडेशन ने गढ़वाल मंडल के 11 सरकारी विद्यालयों को गोद लिया है। फाउंडेशन की ओर से विद्यालय में समग्र शैक्षिक व सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 15 हजार की धनराशि, प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह के लिए विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य उषा मेहरा और वर्तमान प्रभारी प्रधानाचार्य अनामिका को विशेष सम्मान से नवाजा गया। संवाद
....................................
श्रीमद्भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन
थत्यूड़ (टिहरी)। नागटिब्बा में संचालित श्रीमद्भागवत कथा का प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ समापन हो गया। कथा व्यास आचार्य मदन मोहन ने कहा कि देव स्थानों पर की गई कथा अधिक फलीभूत होती है। उन्होंने कथा श्रवण करने आए लोगों से श्रीमद्भागवत कथा के विचारों को जीवन अपनाने को कहा। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र पंवार, संयोजक सुभाष रमोला, सरदार सिंह हनुमंती, विरेन्द्र पंवार, हुकम सिंह हनुमंती आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos