सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   There will be no water supply in New Tehri on June 7.

Tehri News: नई टिहरी में सात जून को नहीं आएगा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 03 Jun 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
There will be no water supply in New Tehri on June 7.
विज्ञापन
नई टिहरी। नई टिहरी नगर क्षेत्र में सात जून को पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी जबकि आठ जून को शहर में आंशिक रूप से जलापूर्ति की जाएगी। जल संस्थान ने शहरवासियों से आवश्यकतानुसार पहले से पानी का भंडारण करने की अपील की है। जल संस्थान के ईई प्रशांत भारद्वाज ने यह जानकारी दी।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि नई टिहरी पंपिंग पेयजल योजना के अंतर्गत स्थापित पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई और अनुरक्षण कार्य किया जाना है। इसके लिए सात जून को शहर की जलापूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी। अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद आठ जून को आंशिक रूप से पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी। पानी की आपूर्ति प्रभावित रहने के दौरान उपभोक्ताओं को जरूरत पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। बताया पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए टैंकों की सफाई और अनुरक्षण कार्य जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed