सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Newlywed woman dies under suspicious circumstances on her wedding anniversary.

Tehri News: शादी की सालगिरह के दिन नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 26 Apr 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Newlywed woman dies under suspicious circumstances on her wedding anniversary.
घनसाली बेलेश्वर अस्पताल में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच कराने की मां
विज्ञापन
मायके पक्ष ने अस्पताल में किया हंगामा, ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप
Trending Videos

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, ससुर, सास और छोटी सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला किया दर्ज
घनसाली (टिहरी)। शादी की पहली सालगिरह के दिन सांकरी गांव में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमकर हंगामा किया। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, ससुर, सास और छोटी सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
शनिवार देर रात सांकरी गांव निवासी गौरव राणा अपनी पत्नी पूनम (22) की तबीयत बिगड़ने की बात कहकर अपने पिता कुंवर सिंह राणा के साथ उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। पीएचसी पिलखी की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऊषा भट्ट ने रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर गोनगढ़ पट्टी के बनौली गांव निवासी मृतका के पिता शिव सिंह बिष्ट परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने पिलखी अस्पताल में हंगामा किया। रविवार सुबह बेलेश्वर अस्पताल में भी परिजनों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता शिव सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पूनम की शादी 25 अप्रैल 2025 को हुई थी। बीते 21 अप्रैल को वह अपने पति के साथ मायके आई थी। पति उसी दिन अपने घर लौट गया। 25 अप्रैल को पूनम अकेले ससुराल गई लेकिन उसी रात उन्हें फोन कर केवल उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई जबकि उनकी बेटी की पहले ही मौत हो चुकी थी।
मृतका के मामा धनपाल सिंह ने आरोप लगाया कि पूनम को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था और उसकी हत्या की गई है। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान होने का भी दावा किया। मृतका के चाचा खेम सिंह ने भी पति, ससुर, सास और अन्य परिजनों पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया। साथ ही आरोप लगाया कि ससुर के राजनीतिक प्रभाव के चलते मामले को दबाने का प्रयास किया गया और पुलिस को समय पर सूचना नहीं दी गई। मृतका का पति गौरव दुबई होटल में कार्यरत है। वह 15 अप्रैल को घर आया था।


बनौली गांव निवासी पूनम के पिता शिव सिंह बिष्ट की तहरीर के आधार पर पति, ससुर, सास और छोटी सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
- अजय कुमार जाटव, थानाध्यक्ष घनसाली

घनसाली बेलेश्वर अस्पताल में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच कराने की मां

घनसाली बेलेश्वर अस्पताल में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच कराने की मां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed