{"_id":"6a1c347c493a53f7390c0e03","slug":"no-electricity-for-three-months-at-the-sulabh-toilet-in-kandisaud-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119239-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कंडीसौड़ में सुलभ शौचालय तीन माह से बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कंडीसौड़ में सुलभ शौचालय तीन माह से बिजली नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 31 May 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल जमा नहीं करने पर ऊर्जा निगम ने काटा कनेक्शन
यात्रियों और स्थानीय लोगों को हो रही है दिक्कत
कंडीसौड़ (टिहरी)। गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा के प्रमुख पड़ाव कंडीसौड़ बाजार में स्थित इंटरनेशनल सुलभ शौचालय में पिछले तीन माह से बिजली नहीं होने से चारधाम यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
कंडीसौड़ बाजार में चार साल पहले सुलभ शौचालय का निर्माण किया गया था। स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रा सीजन में गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को यहां पर शौचालय की सुविधा मिलती है लेकिन लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं होने के कारण शौचालय का विद्युत कनेक्शन बीते मार्च में काट दिया गया था।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह पंवार, ग्राम प्रधान सुमन सिंह गुसाईं व ललित प्रसाद खंडूड़ी का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में यात्री कंडीसौड़ में रुकते हैं। रात में शौचालय परिसर में अंधेरा रहने से यात्रियों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
इस बाबत ऊर्जा निगम के अवर अभियंता दीपेंद्र सजवाण ने बताया कि बिल जमा न होने पर मार्च में बिजली कनेक्शन काटा गया था। वहीं, सुलभ शौचालय का संचालन कर रहे ठेकेदार डीके पांडेय ने बताया कि शौचालय में कार्यरत सफाई कर्मी प्रीतम की मृत्यु के बाद उसकी बेटी अनु को सफाई और संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। शौचालय में उपयोगकर्ताओं से शौच के लिए पांच रुपये और स्नान के लिए 10 रुपये शुल्क लिया जाता है जिससे पानी और बिजली का खर्च वहन किया जाता है। सफाई कर्मी अनु का कहना है कि वह पिछले करीब एक वर्ष से कार्य कर रही है लेकिन उसे अब तक मानदेय नहीं मिला।