{"_id":"6a82ef6b1b3e3a37c605de6c","slug":"number-of-patients-with-vomiting-and-diarrhea-rises-during-the-rainy-season-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120728-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बरसात में बढ़ी उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बरसात में बढ़ी उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या
Mon, 17 Aug 2026 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। बरसात में लगातार बदलते मौसम के मिजाज के बीच जिला अस्पताल बौराड़ी में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। भर्ती होने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल की बेड क्षमता बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। फिलहाल छह अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर दी गई है। चार और बेड लगाने की तैयारी चल रही है। इसके बाद अस्पताल में बेड की संख्या 70 से बढ़कर 80 हो जाएगी।
जिला अस्पताल बौराड़ी में इन दिनों भर्ती होने वाले मरीजों में अधिकतर उल्टी-दस्त से पीड़ित लोग पहुंच रहे हैं। बरसात दौरान इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज गर्मी तो कभी ठंड का असर होने के कारण भी लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल के भर्ती वार्डों पर दबाव बढ़ रहा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 10 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। फिलहाल न्यू चाइल्ड केयर यूनिट में तीन और जनरल वार्ड में तीन अतिरिक्त बेड लगाए जा चुके हैं। अस्पताल की बेड क्षमता को 80 तक पहुंचाने के लिए बेसमेंट के कक्षों को भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश डोभाल का कहना है कि मौसम में लगातार बदलाव के साथ बरसात के दौरान खानपान और पानी को लेकर भी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों की ओर से लोगों को साफ पानी पीने, ताजा व स्वच्छ भोजन करने और मौसम के अनुरूप सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। अस्पताल में छह अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा चुकी है और शेष चार बेड लगाने की प्रक्रिया चल रही है।