फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   District Hospital: All surgeries are performed in a single OT.

जिला अस्पताल : एक ही ओटी में होती है सभी सर्जरी

Mon, 17 Aug 2026 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 17 Aug 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
District Hospital: All surgeries are performed in a single OT.
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी केवल एक ऑपरेशन कक्ष के सहारे संचालित हो रहा है। इस कारण सीजेरियन प्रसव को प्राथमिकता मिलने से हड्डी और सामान्य सर्जरी के मरीजों को ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल में लंबे समय से एक ही टेबल पर सभी ऑपरेशन होते हैं।
विज्ञापन

एक ही ऑपरेशन कक्ष में सीजेरियन प्रसव के साथ हड्डी और सामान्य सर्जरी से संबंधित ऑपरेशन किए जाते हैं। आपात स्थिति में प्रसव संबंधी ऑपरेशन को प्राथमिकता दी जाती है। इससे अन्य मरीजों के ऑपरेशन प्रभावित होते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अलग-अलग प्रकार के ऑपरेशन के लिए अलग कक्ष होने चाहिए। इससे संक्रमण की आशंका कम होगी। मरीजों को समय पर ऑपरेशन की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही चिकित्सकों पर भी काम का दबाव कम होगा।
विज्ञापन

अस्पताल में सुरक्षित स्थान पर एक अतिरिक्त ऑपरेशन कक्ष की आवश्यकता है। इससे सभी प्रकार के ऑपरेशन व्यवस्थित तरीके से किए जा सकेंगे। वर्ष 2017 में तत्कालीन विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने ऑपरेशन कक्ष की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए विधायक निधि से चार लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में ऑपरेशन कक्ष समेत अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। धनराशि उपलब्ध होते ही ऑपरेशन कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने का काम प्राथमिकता से कराया जाएगा।
-डॉ. राम प्रकाश, सीएमओ टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed