{"_id":"6a83041f187eda59960386e8","slug":"pooja-crowned-teej-queen-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-120733-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पूजा के सिर सजा तीज क्वीन का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पूजा के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
Mon, 17 Aug 2026 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा पुलिस लाइन में मनाया गया तीज पर्व, एसएसपी ने किया प्रतिभागियों को पुरस्कृत
चंबा (टिहरी)। पुलिस लाइन में हरियाली तीज पर भव्य और रंगारंग तीज समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में पारंपरिक लोकगीत, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुति, तीज के झूले और विभिन्न प्रकार की मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। पूजा कश्यप ने तीज क्वीन का खिताब जीता।
एसएसपी ने कहा कि हरियाली तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को भी मजबूत बनाता है। पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों के निर्वहन में दिन-रात तत्पर रहते हैं। यह पर्व उनके परिवारजनों के पारिवारिक जुड़ाव और सौहार्द की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
तीज के पारंपरिक झूले, गीत-संगीत का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। बताया गया कि तीज क्वीन प्रतियोगिता में पूजा कश्यप प्रथम, उपासना द्वितीय और संगीता तृतीय स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में सरिता प्रथम, सोनी चौहान द्वितीय और मानसी तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर डा. सिद्धि मिश्रा आयुर्वेदिक अस्पताल बौराड़ी, परवाज अख्तर, रश्मि बिष्ट, शालू सिंह, रश्मि भंडारी, ऊषा सिंह आदि मौजूद थे।