फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Survey of Kanguda pumping scheme begins, 20 villages will be irrigated

Tehri News: कांगुड़ा पंपिंग योजना का सर्वे शुरू, 20 गांवों के हलक होंगे तर

Mon, 17 Aug 2026 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 17 Aug 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Survey of Kanguda pumping scheme begins, 20 villages will be irrigated
सीएम की घोषणा पर कांगुड़ा पंपिंग योजना के लिए शुरू हुआ सर्वे
विज्ञापन

विभागीय टीम ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ देखे संभावित स्रोत
कंडीसौड़ (टिहरी)। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत थौलधार क्षेत्र के करीब 20 गांवों को पानी की सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रस्तावित कांगुड़ा पंपिंग योजना ने सर्वे शुरू हो गया। जल निगम चंबा के अधिकारियों ने योजना के लिए स्थलीय सर्वे का काम शुरू कर दिया है। विभागीय टीम ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ संभावित स्रोत और जलाशय स्थल का सर्वे किया।
जल निगम चंबा के अधिशासी अभियंता केएन सेमवाल के नेतृत्व में टीम ने कांगुड़ा मंदिर प्रांगण से चुंडीगाड और ढिक्यारा गाड तक स्थल का सर्वे किया। स्रोत के लिए झील किनारे ढिक्यारा गाड को प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा चुन्नीगाड क्षेत्र को भी वैकल्पिक स्रोत के रूप में देखा गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण लंबे समय से क्षेत्र में पंपिंग योजना की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने गत वर्ष कांगुड़ा पंपिंग योजना बनाने की घोषणा की थी। अब जल निगम की ओर से सर्वे शुरू होने से योजना के आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन देवी, पूर्व प्रधान कमला देवी, रोबन सिंह पंवार, प्रेम लाल जुयाल, महावीर सिंह, संगीता, बीना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed