{"_id":"6a82f094b0d5c4a81100def1","slug":"risk-of-landslides-increases-in-kainchu-village-due-to-all-weather-road-cutting-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-120727-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ऑल वेदर रोड कटिंग से कैंछु गांव में बढ़ा भूस्खलन का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ऑल वेदर रोड कटिंग से कैंछु गांव में बढ़ा भूस्खलन का खतरा
Mon, 17 Aug 2026 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। थौलधार ब्लाॅक में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमांद के पास भूस्खलन की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है जिससे कैंछु गांव के 20 परिवारों पर खतरा मंडरा रहा है। इससे चिंतित ग्रामीण बीआरओ से सुरक्षा दीवार लगाने की मांग कर रहे हैं लेकिन चार साल से उसका समाधान नहीं हो पाया है।
चंबा-धरासू हाईवे पर ऑल वेदर रोड की कटिंग होने के बाद कमांद में कैंछु के पास भूस्खलन की समस्या बनी है। इसका पूरा ट्रीटमेंट नहीं होने से गांव के 20 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। गांव की प्रधान बबीता पंवार और बलवीर मेहर ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि सड़क पर हर बरसात में भूस्खलन बढ़ता जा रहा है जिससे इस स्पॉट के ठीक ऊपर बसे परिवारों के लिए हर साल खतरा बढ़जा ता रहा है।
प्रधान ने कहा कि बीआरओ से हर साल सुरक्षा दीवार लगाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिए जाने से भूस्खलन का दायरा बढ़ता जा रहा है जिससे ग्रामीणों को अपने भवनों और जमीन की चिंता सता रही है। जल्द सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाते हैं तो यह लापरवाही गांव के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। उन्होंने खतरे को देखते हुए शीघ्र ही सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। इस बावत बलवीर मेहर ने बताया कि डीएम नितिका खंडेलवाल ने शीघ्र कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।