फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Outrage expressed over the failure to repair dilapidated roads.

Tehri News: खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत नहीं होने पर जताया आक्रोश

Tue, 21 Jul 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 21 Jul 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Outrage expressed over the failure to repair dilapidated roads.
लोनिवि के नवनियुक्त ईई को विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के अंतर्गत खस्ताहाल सड़कों के सुधारीकरण की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने लोनिवि थत्यूड के नव नियुक्त अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सड़कों के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग उठाई।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार, सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष खेमराज भट्ट ने लोनिवि के ईई आदर्श गोपाल को खस्ताहाल हो चुकी क्षेत्र की सड़कों के बारे में अवगत करवाया। क्षेत्र में कई सड़कों की स्थिति बहुत ही खराब है। लोग लंबे समय से सड़कों की सुधारीकरण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन सुधारीकरण कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

थत्यूड़-अग्याना, थत्यूड़-मूगलोडी सहित क्षेत्र में कई सड़के मरम्मत के अभाव खस्ताहाल होने से लोग जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं। दायित्वधारी गीता रावत ने लोनिवि कार्यालय पहुंचकर ईई से बरसात समाप्त होते ही सड़कों के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य शुरू करने को कहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान सरदार सिंह, वीरेंद्र रावत, विनोद राणा, सुनील चमोली, जयपाल भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed