फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People take to the streets again for a medical college; markets shut.

Tehri News: मेडिकल कॉलेज के लिए फिर सड़कों पर उतरे लोग, बाजार बंद

Sun, 16 Aug 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 16 Aug 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
People take to the streets again for a medical college; markets shut.
नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर धरना स्थल पर नारेबाजी करते लोग। संवाद
नई टिहरी। टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग दिनोंदिन जोर पकड़ती जा रही है। मांग के समर्थन में रविवार को स्थानीय लोग फिर जिला मुख्यालय की सड़कों पर उतर आए। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर नगर क्षेत्र में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। आंदोलन के समर्थन में नई टिहरी और बौराड़ी बाजार बंद रहे। प्रदर्शन के बाद बौराड़ी गणेश चौक पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया। पहले दिन 10 लोग क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर बीते 31 जुलाई से आंदोलन चल रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट के नेतृत्व में श्रीदेव सुमन पार्क में पिछले 15 दिनों से सत्याग्रह किया जा रहा था। रविवार को आंदोलनकारियों ने आंदोलन को धारना देने के लिए नगर में जुलूस निकाला। बाद में गणेश चौक पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई बैठक में महिपाल सिंह नेगी ने सरकार पर मेडिकल कॉलेज को लेकर टिहरी की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा पूर्व में मुख्यमंत्री की ओर से टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा की गई थी लेकिन घोषणा के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि अब मेडिकल कॉलेज को नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के पिफल्टी में बनाए जाने की चर्चा है। जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा के बाद इसे कहीं और ले जाने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि ऐसा प्रयास हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज टिहरी के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। सरकार को लोगों की भावनाओं को समझते हुए जल्द निर्माण शुरू करने की दिशा में ठोस निर्णय लेना चाहिए। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने आंदोलन को ओर तेज करने की जरूरत बताई।
आंदोलन को लगातार जारी रखने के लिए गणेश चौक पर प्रतिदिन शाम 6 बजे से आरती करने का भी निर्णय लिया गया है। क्रमिक अनशन पर चंडी प्रसाद डबराल, कमल सिंह महर, नरोत्तमदत्त जखमोला, भगवान चंद रमोला, डॉ.यूएस नेगी, जगजीत सिंह नेगी, कर्म सिंह तोपवाल, त्रिलोक चंद रमोला, किशोर लाल चमोली, भगवान देई तोपवाल बैठे रहे।

इस मौके पर संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, अनुसूया प्रसाद नौटियाल, सीमा कृषाली, दर्शनी रावत, नवीन सेमवाल, गंगा भगत सिंह नेगी, देवेंद्र नौडियाल, व्यापार मंडलध्यक्ष शिवराज सिंह सजवण, भगवान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed