फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Questions raised over newborn's death; family demands an inquiry.

Tehri News: नवजात की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने की जांच की मांग

Sun, 16 Aug 2026 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 16 Aug 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Questions raised over newborn's death; family demands an inquiry.
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में समय से पहले जन्मे नवजात की बेस अस्पताल श्रीनगर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। नवजात के परिजनों ने रेफर किए जाने और एंबुलेंस में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध न होने पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

कोट गांव निवासी केसर सिंह की पत्नी आरती देवी (29) को 12 अगस्त को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया गया था। उसी दिन शाम करीब 5:30 बजे बिना आपरेशन के नवजात को जन्म दिया। परिजनों का कहना है कि प्रसव के कुछ समय बाद डॉक्टरों ने महिला और बच्चे को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

केसर सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि जिस एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा को श्रीनगर भेजा गया, उसमें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव था। चिकित्सा प्रभारी डॉ. उषा भट्ट ने बताया कि बच्चा सात माह में ही हो गया था। नवजात का जन्म समय से पहले होने से उसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी की आवश्यकता थी। इसी वजह से रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेथा तक नवजात की निगरानी 108 सेवा के आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन और औषधि विशेषज्ञ के पास थी। मलेथा के बाद परिजनों ने बच्चे को अपनी गोद में ले लिया। इसके कुछ समय बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। श्रीनगर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने नवजात की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed