फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Questions raised regarding experience and turnover criteria in the children's park tender.

Tehri News: चिल्ड्रन पार्क के टेंडर में अनुभव और टर्नओवर की शर्तों पर उठे सवाल

Wed, 19 Aug 2026 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 19 Aug 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding experience and turnover criteria in the children's park tender.
शिकायत के बाद नगर पंचायत ने बदली टेंडर की शर्तें
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। नगर पंचायत चमियाला में करीब 33.86 लाख की लागत से प्रस्तावित चिल्ड्रन पार्क के निर्माण के लिए जारी निविदा की शर्तों को लेकर विवाद गहरा गया। ठेकेदार चंदन सिंह चौहान ने अनुभव और टर्नओवर की शर्तों को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है।हालांकि नगर पंचायत ने शिकायत के बाद शर्ताें को बदल दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि काम की अनुमानित लागत की तुलना में निविदा में अनुभव और टर्नओवर की शर्तें अधिक रखी गई है। 33.86 लाख के निर्माण कार्य के लिए 50 लाख तक के कार्य का अनुभव अनिवार्य किया गया था। वहीं निविदा में 1.50 करोड़ के टर्नओवर की शर्त भी रखी गई थी। उनका आरोप है कि इससे छोटे ठेकेदारों के लिए निविदा प्रक्रिया में शामिल होना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

मामले में जिलाधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जांच और नियमों के पालन की मांग की। आरोप लगाया कि पहले इस तरह के कार्यों में एकल निविदा प्रक्रिया अपनाई जाती थी लेकिन इस बार नगर पंचायत की ओर से दोहरी निविदा प्रक्रिया अपनाई गई। नगर पंचायत चमियाला के ईओ मानवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लेते हुए निविदा की शर्तों में संशोधन कर दिया गया है। अब कार्य अनुभव की सीमा 50 लाख से घटाकर 35 लाख रुपये कर दी गई है। 1.50 करोड़ रुपये के टर्नओवर की बाध्यता समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed