फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students in government schools will now also be taught using smart boards.

Tehri News: सरकारी स्कूलों के छात्रों को भी अब स्मार्ट बोर्ड से पढ़ाया जाएगा

Wed, 19 Aug 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 19 Aug 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Students in government schools will now also be taught using smart boards.
नरेंद्रनगर (टिहरी)। सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को भी अब स्मार्ट बोर्ड से पढ़ाया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों को स्मार्ट बोर्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभी तक 90 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड लगाए गए हैं। स्मार्ट बोर्ड से पढ़ाई कराने से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रुचिकर और तकनीकी आधारित बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीपी सिंह ने बताया कि स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से शिक्षक विषय-वस्तु को चित्र, वीडियो, एनीमेशन, डिजिटल सामग्री और अन्य मल्टीमीडिया संसाधनों के माध्यम से छात्र-छात्राओं के समक्ष अधिक सहज एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकेंगे। विशेष रूप से विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और अन्य विषयों की जटिल अवधारणाओं को दृश्य और इंटरैक्टिव माध्यम से समझाने में यह तकनीक उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन

डीईओ ने बताया कि स्मार्ट बोर्ड की स्थापना डिजिटल शिक्षा को स्कूल स्तर तक पहुंचाने और समग्र शिक्षा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण एवं समान अवसर आधारित शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed