फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Work on cutting the 8-km Peepladali-Munda road has begun.

Tehri News: पीपलडाली-म्यूंडा आठ किमी सड़क कटिंग का कार्य शुरू

Wed, 19 Aug 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 19 Aug 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Work on cutting the 8-km Peepladali-Munda road has begun.
लंबगांव (टिहरी)। प्रातपनगर विधानसभा क्षेत्र में म्यूंडा और थात-ननवां क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए अब लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्र में पीपलडाली-म्यूंडा ललवाली आठ किमी मोटर मार्ग बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को पीपलडाली पहुंचने के लिए करीब 10 किमी की दूरी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने मोटर मार्ग का शिलान्यास कर रोड कटिंग का कार्य शुरू कराया। उन्होंने कहा कि यह सड़क बनने से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। पीपलडाली-म्यूंडा ललवाली मोटर मार्ग बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कई साल इंतजार के बाद अब सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतापनगर विधायक नेगी ने 67.06 लाख रुपये की लागत से आठ किमी लंबी सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने खुद जेसीबी मशीन का स्टेयरिंग संभालते हुए सड़क कटिंग का कार्य शुरू करते हुए कहा कि यह सड़क बनने से ढुंगमंदार क्षेत्र में ग्राम पंचायत म्यूंडा सहित सारपुल, थात, ननवां, चौंदाणा और सुनहरी गाड क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को पीपलडाली हाेते हुए नई टिहरी और चंबा जाने के लिए करीब 10 किमी कम दूरी नापनी पड़ेगी। विधायक ने बताया कि यह मोटर मार्ग वर्ष 2002-03 में स्वीकृत हुआ था लेकिन भूमि विवाद और अन्य कारणों से सड़क बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह सड़क बनने से निश्चित ही ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और बाजार तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने लोनिवि को सड़क का कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर खांड गांव के प्रधान मंगतराम, प्रधान कुशाल सिंह गुनसोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह कुमाईं, सिद्धिराम कुकरेती, दिनेश गुनसोला, शिव सिंह गुनसोला, मोहन सिंह नेगी, पूरन सिंह नेगी, वीर सिंह खरोला, द्वारिका प्रसाद भद्री, पूरण सिंह और नत्थी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed