सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Schools at the Block Headquarters Grapple with a Shortage of Teachers and Staff

Tehri News: शिक्षक-कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे ब्लॉक मुख्यालय के विद्यालय

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 13 May 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Schools at the Block Headquarters Grapple with a Shortage of Teachers and Staff
विज्ञापन
पढ़ाई हो रही प्रभावित, अभिभावक संघ ने की जल्द नियुक्ति की मांग
Trending Videos

थत्यूड़ (टिहरी)। विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ के राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पिछले करीब दो वर्षों से स्थायी प्रधानाचार्य का पद रिक्त चल रहा है। दोनों विद्यालयों का संचालन प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे हो रहा है जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ में प्रवक्ता संस्कृत और एलटी हिंदी का पद भी बीते अप्रैल माह से रिक्त चल रहा है। शिक्षकों की कमी के चलते छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई विषयों की नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही है जिससे परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तीन पद भी लंबे समय से रिक्त है। इससे विद्यालय के दैनिक कार्यों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक संघ के हरीभजन सिंह पंवार ने शासन-प्रशासन और शिक्षा विभाग से रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कार्की ने बताया कि प्रधानाचार्य के पदों को भरने के लिए उच्च स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया है। प्रवक्ता और एलटी के रिक्त पदों को गेस्ट टीचर के माध्यम से भरने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed