{"_id":"6a1d95d0af4a7440d8086a2e","slug":"search-for-missing-young-woman-continues-using-drones-and-trained-dogs-tehri-news-c-54-1-uki1003-120257-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ड्रोन और प्रशिक्षित कुत्तों से लापता युवती की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ड्रोन और प्रशिक्षित कुत्तों से लापता युवती की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ने ट्रैकिंग एजेंसी और गाइड का पंजीकरण किया निरस्त
ट्रैकिंग के लिए एजेंसी पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाने के लिए डीएम को भेजा पत्र
उत्तरकाशी। बीते शुक्रवार रात में दयारा बुग्याल ट्रैक पर लापता हुई युवती का तीसरे दिन भी कहीं पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित वन विभाग, पुलिस की ओर से ड्रोन सहित प्रशिक्षित कुत्तों के साथ पूरे क्षेत्र में खोजबीन कर रही है। दूसरी ओर पर्यटन विभाग की ओर से ट्रैकिंग एजेंसी ब्रोमाउंटेन और उसके गाइड का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। साथ ही उनकी ओर से ट्रैकिंग पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है।
बीते शुक्रवार को दयारा बुग्याल ट्रैक पर गई बबीता पांडे गोई नामक स्थान से देर रात अचानक लापता हो गई थी। शनिवार को प्रशासन को सूचना मिलने के बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई लेकिन दो दिन बाद भी कुछ पता न लगने पर ड्रोन सहित खोजी कुत्तों की मदद से पूरे दयारा बुग्याल में खोज-बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
घटना के बाद युवती की मां और भाई रैथल पहुंच गए हैं। साथ ही उसके साथ गए युवकों से पुलिस की पूछताछ जारी है। लापता युवती का किसी प्रकार सुराग नहीं मिलने के कारण प्रशासन के लिए उसे ढूंढना बड़ी चुनौती हो गई है। खोज-बचाव में लगी टीम पूरे दिन तलाश करती रही। घटना के बाद ट्रैकिंग एजेंसी की ओर से की गई लापरवाही को देखते हुए उसका पंजीकरण पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है। साथ ही गाइड का पंजीकरण भी हमेशा के लिए निरस्त कर दिया गया है। डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि लापता युवती को ढूंढने के लिए सभी संसाधनों का उपयोेग किया जा रहा है। साथ ही सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गंगोत्री और हर्षिल भी गई थी युवती : एसपी
उत्तरकाशी। एसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि लापता युवती बीते 25 मई को अपने दोस्तों के साथ देहरादून से आई थी। उसके बाद वह एक दिन वहीं रुके। उसके बाद वह अपने दो साथियों के साथ गंगोत्री सहित हर्षिल भी गई। 28 को वापस उत्तरकाशी आए और अगले दिन ट्रैकिंग पर गए। 29 मई की रात्रि से मिसिंग बताई जा रही है। उसके बाद सयुंक्त टीम खोज बचाव अभियान चला रही है। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों युवकों से पूछताछ चल रही है। पहली प्राथमिकता लापता युवती को ढूंढना है। संवाद