पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   THDC's special health camp to be held weekly in Bhagirathipuram.

Tehri News: भागीरथीपुरम में हर सप्ताह लगेगा टीएचडीसी का विशेष स्वास्थ्य शिविर

Thu, 02 Jul 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 02 Jul 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
THDC's special health camp to be held weekly in Bhagirathipuram.
नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए टीएचडीसी अब हर सप्ताह भागीरथीपुरम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा। शिविर में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई उपलब्ध करांएगे। शिविर आयोजित करने के लिए टीएचडीसी व हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के मध्य एमओयू हुआ है। पहली बार चार जुलाई को शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

टीएचडीसी के सीजीएम आरआर सेमवाल ने बताया कि जिला अस्पताल बौराड़ी में ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सक का पद एक वर्ष से रिक्त चल रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों को ऋषिकेश और देहरादून उपचार के लिए जाना पड़ता है। एमओयू के अनुसार मरीजों का पंजीकरण आभा-आईडी के माध्यम से किया जाएगा जिसके लिए हिमालयन अस्पताल के कार्मिक टीएचडीसी के कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे। इस मौके पर सीजीएम (कारपोरेट) डॉ. एएन त्रिपाठी, डीजीएम मोहन सिंह श्रीस्वाल, प्रबंधक मनवीर सिंह नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed