{"_id":"69a972859051c3aac8064c4c","slug":"the-construction-of-thatyur-masrana-road-will-reduce-the-distance-to-mussoorie-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117663-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: थत्यूड़-मसराना सड़क निर्माण से घटेगी मसूरी की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: थत्यूड़-मसराना सड़क निर्माण से घटेगी मसूरी की दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 05 Mar 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ के लोगों को मसूरी के लिए 16 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी करनी पड़ती है तय
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़-मसराना सड़क निर्माण नहीं होने से ब्लॉक मुख्यालय और आसपास क्षेत्र के लोगों को मसूरी आवाजाही करने के लिए सुवाखोली होकर 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। थत्यूड़-मसराना सड़क निर्माण होने के बाद मसूरी के लिए ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ से 16 किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी।
ग्राम प्रधान संजय पडियाल, पूर्व प्रधान बचन सिंह रावत, विनोद राणा, वीरेंद्र चंदेल, मनमोहन सजवाण, महेंद्र सजवाण ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ जौनपुर का केंद्र बिंदु है। थत्यूड़ और आसपास क्षेत्र के लोग लंबे समय से थत्यूड़-मसराना सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं।
थत्यूड़ ब्लॉक मुख्यालय के लोगों को मसूरी जाने के लिए वाया सुवाखोली होते 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है जबकि थत्यूड़-मसराना सड़क बन जाती है तो थत्यूड़ से मसूरी की दूरी कम हो जाएगी। सड़क निर्माण के बाद जौनपुर क्षेत्र के पर्यटक स्थल देवलसारी और नागटिब्बा जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी। क्षेत्र के लोग मसूरी होते हुए देहरादून भी आसानी से पहुंच सकेंगे। समय और पैसे की बचत होगी। वहीं स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। उन्होंने शासन-प्रशासन से थत्यूड़-मसराना आठ किलोमीटर सड़क निर्माण करने की मांग की है।
कोट
थत्यूड़-मसराना के लिए सड़क निर्माण में दो से तीन किमी वन भूमि आ रही है। वन विभाग से सड़क निर्माण के लिए एनओसी लेनी आवश्यक है। एनओसी संबंधी प्रक्रिया के लिए आवेदन किया जाएगा। - राजेंद्र कुमार टम्टा, ईई, लोनिवि थत्यूड़।
Trending Videos