सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The government is misleading the people of Tehri in the name of medical college.

Tehri News: मेडिकल कॉलेज के नाम पर टिहरी की जनता को गुमराह कर रही सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 22 Feb 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
The government is misleading the people of Tehri in the name of medical college.
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बोले- चार वर्षों से भाजपा नेता बोल रहे है लगातार झूठ
Trending Videos

नई टिहरी। कांग्रेस ने टिहरी में मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक किशोर उपाध्यक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कहा कि गत चार वर्षों से भाजपा नेता मेडिकल कॉलेज के नाम पर लगातार झूठ बोल रहे हैं।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि विधायक उपाध्याय गत चार वर्षों से कह रहें कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हो गया है। निर्माण के लिए संस्था भी नामित कर ली गई है। सूचना अधिकार से ली जानकारी के बाद कांग्रेस ने बीते पांच अक्तूबर 2024 को प्रेस वार्ता में स्पष्ट कर दिया था कि टिहरी में एनएमसी ने मेडिकल कॉलेज की कोई सैद्धांतिक स्वीकृति नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक का एक पत्र भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है जिसमें वे कह रहे हैं कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम धामी के आदेश के 19 माह बाद भी मेडिकल कॉलेज का जीओ जारी नहीं नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई है। टिहरी की दुर्दशा के लिए भाजपा के नेता जिम्मेदार हैं।
भिलंगना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेंद्र चंद रमोला ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनों-दिन खराब होती जा रही है। देहरादून में गोली मारकर लोगों की हत्या की जा रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के कार्यालय में विधायक उमेश शर्मा के साथ भाजपा के लोग मारपीट कर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, लखवीर चौहान, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed