सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The hunger strike by villagers in Genwali dampened the Holi celebrations.

Tehri News: गेंवाली में ग्रामीणों की भूख हड़ताल से फीका रहा होली का त्योहार

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 05 Mar 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
The hunger strike by villagers in Genwali dampened the Holi celebrations.
विज्ञापन
सात सूत्री मांग को लेकर 20 फरवरी से आमरण अनशन पर हैं ग्रामीण
Trending Videos

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लाॅक के सीमांत क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेंवाली में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत करने, पुल बनाने और मोबाइल टावर लगाने आदि की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी खुद गेंवाली आकर समस्याओं का आकलन करें। गांव में भूख हड़ताल के चलते होली का त्योहार भी फीका रहा।
गेंवाली गांव में आपदा से भारी नुकसान हुआ है। जबकि ग्रामीणों को अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोग आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करने, लंबे समय से अधर में लटका पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने, कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल टावर लगाने, आपदा प्रभावित 12 परिवारों का पुनर्वास करने और आपदा से क्षतिग्रस्त जूनियर हाईस्कूल भवन की मरम्मत करने की मांग को लेकर गांव के पूर्व प्रधान बचन सिंह रावत 20 फरवरी से आमरण अनशन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके समर्थन में गांव के लोग अन्य लोग भी 28 फरवरी से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों का कहना है, कि शासन-प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है जिससे ग्रामीणों में रोष है। पांच मार्च को आमरण अनशन स्थल पर हुई बैठक में ग्रामीणाें ने तय किया है कि गांव से शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल जिला मुख्यालय जाकर डीएम से मिलेगा और अपनी सात सूत्री मांगों के बाबत वार्ता करेगा।
बैठक में तय किया गया कि जब तक डीएम खुद गेंवाली गांव पहुंचकर उनकी समस्याओं से रूबरू नहीं होती है, तब तक भूख हड़ताल जारी रखी जाएगी। इस मौके पर विजेश्वरी देवी,शिव सिंह, बचली देवी, अंबिका देवी, जातरी देवी, बीना, हीमा, अंकिता, अवतार सिंह, प्रेमा देवी, कमलेश्वरी देवी और इंद्रा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed