{"_id":"698895a6892fc48eba007d07","slug":"the-people-of-bagodi-and-nauli-villages-are-struggling-with-water-scarcity-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117222-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पानी की किल्लत से जूझ रहे बगोड़ी और नौली गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पानी की किल्लत से जूझ रहे बगोड़ी और नौली गांव के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नौली गांव के लिए अलग पेयजल टैंक बनाने की मांग
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के बगोड़ी और नौली गांव में इन दिनों पेयजल किल्लत बनी हुई है। पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नौली गांव के लोगों ने उनके लिए अलग से पानी का टैंक बनाने की मांग की है। बगोड़ी गांव की जनसंख्या आठ सौ के लगभग है। जल जीवन मिशन योजना के तहत बगोड़ी और नौली गांव में हर घर पानी के कनेक्शन लगाए हुए हैं लेकिन पर्याप्त पानी की सप्लाई न होने से लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान कंचन ने बताया कि इडियान में दोनों गांवों के लिए 15 हजार लीटर का एक टैंक बना हुआ है जो 12 घंटे बाद भी पूरा नहीं भर पाता है। इससे गांव में पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नौली गांव में 28 परिवार निवासरत हैं जहां सबसे अधिक पानी की कमी बनी रहती है।
समस्या को देखते हुए उन्होंने जल निगम से नौली गांव के लिए 10 हजार लीटर का एक अलग टैंक बनाने की मांग की है। इस बाबत जल निगम के सहायक अभियंता राजवीर राणा ने बताया कि नौली गांव में पानी की आपूर्ति हो रही है। हो सकता है कि पानी कम आ रहा है। पहले गावं में एक स्टैंड पोस्ट था। अब हर घर कनेक्शन लगने से पानी की कमी हो रही होगी। यदि ग्राम सभा से अलग टैंक बनाने का प्रस्ताव आता है तो नया टैंक बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Trending Videos