{"_id":"6a41608e105c396a90031836","slug":"the-police-administration-remained-on-alert-throughout-the-day-in-the-pratapnagar-area-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119817-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: प्रतापनगर क्षेत्र में दिनभर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: प्रतापनगर क्षेत्र में दिनभर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन
Sun, 28 Jun 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लंबगांव (टिहरी)।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के देवलगांव में केतन के परिजनों से मिलने के प्रस्तावित दौरे को लेकर रविवार को पुलिस प्रशासन दिन भर सतर्क रहा। शनिवार देर रात से ही पुलिस ने देवलगांव आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों पर गश्त बढ़ा दी थी।
रविवार सुबह देवलगांव, लंबगांव तिराहा और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर कानून व्यवस्था पर नजर रखी गई। दोपहर करीब दो बजे सांसद चंद्रशेखर आजाद के हरिद्वार में रोके जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। पूरे दिन स्थानीय लोग भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि केतन की मृत्यु के बाद कुछ बाहरी संगठनों के लोग क्षेत्र में आकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे प्रतापनगर क्षेत्र के आपसी भाईचारे और सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, मुरारी रांगड़, दिनेश जोशी, राजमोहन रावत ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काने वाले संदेशों से क्षेत्र की अनावश्यक बदनामी हो रही है, जबकि स्थानीय स्तर पर स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस घटना से क्षेत्र के लोग दुखी है और सभी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।