सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The poultry farming business is proving to be a losing proposition.

Tehri News: घाटे का सौदा साबित हो रहा है मुर्गीपालन का व्यवसाय

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 18 Jun 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
The poultry farming business is proving to be a losing proposition.
व्यवसायियों को मुर्गियों का दाना सब्सिडी पर उपलब्ध कराए सरकार
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। मुर्गीपालन कर व्यवसाय लोगों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। बढ़ती महंगाई में पोल्ट्री का भाव नहीं बढ़ने से व्यवसायियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे परेशान लोगों ने सरकार से मुर्गियों का दाना सब्सिडी पर उपलब्घ कराने की मांग की है।

पोल्ट्री व्यवसाय से जिले के करीब 40 लोग जुड़े हैं। सरकार ने व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्हें मुर्गी बाड़ा बनाने से लेकर चूजों पर भी सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। बावजूद लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण मुर्गी पालन व्यवसाय में उन्हें ज्यादा लाभ नहीं मिल पा रहा है। घनसाली के पोल्ट्री फार्म के संचालक विजय जोशी ने बताया कि इस व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सरकार ने पोल्ट्री संचालकों को सब्सिडी प्रदान की है लेकिन हर दिन मुर्गियों का दाना मंहगा हो रहा है।
विज्ञापन

फार्म संचालक ने बताया कि करीब दो किलो का एक ब्रॉयलर 45 दिन में बिक्री के लिए तैयार होता है। इस दौरान उसका दाना और अन्य कुल 220 तक खर्च आ जाता है। 110 रुपये प्रतिकिलो में तैयार हो रहा ब्रॉयलर का बाजार भाव इन दिनों 80 रुपये प्रति किलो है। इस प्रकार उन्हें प्रतिकिलो 30 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है जिससे उत्पादकों के सामने ऋण की किश्त जमा करना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने पहाड़ में इस व्यवसाय को प्रोत्साहन देने के लिए दाना सब्सिडी पर देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यवसायियों को सब्सिडी पर चूजे दिए जा रहे हैं। जल्द ही एक महीने पूरा होने पर प्रति चूजा 10 रुपये दाना सब्सिडी देने की तैयारी की जा रही है। ब्रॉयलर का बाजार भाव कम-ज्यादा होता रहता है। बावजूद उन्हें किसी प्रकार की परेशानियां हो रही है, तो उनका प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।

- साक्षी बिजल्वाण, पोल्ट्री फार्म पशु चिकित्साधिकारी कंडीसौड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed