सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Those affected by the All-Weather Road project have appealed for the provision of houses and shops.

Tehri News: ऑलवेदर रोड से प्रभावित ने लगाई मकान-दुकान देने की गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 01 Jun 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Those affected by the All-Weather Road project have appealed for the provision of houses and shops.
विज्ञापन
जनता दरबार में गराकोट की प्रधान बोलीं, वंचित परिवारों को भी दें पेयजल कनेक्शन

नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में काफी भीड़ उमड़ी। डीएम नितिका खंडेलवाल ने दूर-दराज से आए लोगाें की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। दरबार में पेयजल, पुनर्वास, मुआवजा और पेंशन से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गई। अधिकारियों को समयबद्धता के साथ समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
जनता दरबार में पहुंचे सौंग बांध प्रभावित एवं विस्थापित विकास समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, सचिव बलवीर सिंह ने सौंग बांध प्रभावितों और विस्थापितों परिवारों को पूर्ण मुआवजा देेने, पुनर्वास और अन्य देय लाभ शीघ्र प्रदान करने की मांग उठाई। चंबा पालिका सभासद शक्ति जोशी ने चंबा-पुरानी टिहरी रोड, ऋषिकेश रोड और धरासू रोड की खस्ताहाल स्थिति में सुधार करने, शिव मंदिर मोड़ और ब्लॉक रोड से मसूरी रोड को जोड़ने वाले मोड की स्थिति सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गराकोट की प्रधान रीना देवी ने वंचित परिवारों को जल जीवन मिशन के तहत पेयजल कनेक्शन दिलाने की मांग की। रत्नौंगाड निवासी कौंसा देवी ने ऑलवेदर रोड में गए मकान और दुकानों का मुआवजा देने की मांग की। बागी जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत ने बादशाहीथौल-रानीचौरी पैदल मार्ग की मरम्मत करने और नई टिहरी पंपिग पेयजल योजना के पैदल रास्तों में खुले में पड़े पाइपों का दबान करने की मांग की। इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed