{"_id":"69ca856c62b129a0990406c3","slug":"tipri-madan-negi-ropeway-service-likely-to-suspend-operations-from-april-1-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-118113-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टिपरी-मदननेगी रोपवे सेवा एक अप्रैल से बंद होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टिपरी-मदननेगी रोपवे सेवा एक अप्रैल से बंद होने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल ने संचालक कंपनी का भुगतान किया न अनुबंध
नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावित प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के रैका और धारमंडल आदि क्षेत्रों के आवागमन के लिए संचालित टिपरी-मदननेगी रोपवे सेवा बहाल रखने के लिए संचालक कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए हैं। कंपनी ने डीएम को पत्र भेजकर लंबित भुगतान और अनुबंध का नवीनीकरण नहीं होने के कारण रोपवे का संचालन किसी और संस्था से कराने का अनुरोध किया है। इस कारण रोपवे सेवा एक अप्रैल से ठप होने की संभावना है।
टिपरी-मदननेगी रोपवे का संचालन 2012 से किया जा रहा है। सितंबर 2025 में कंपनी के साथ अनुबंध समाप्त होने पर कंपनी ने सेवा बंद करने का निर्णय लिया। लेकिन विधायक विक्रम नेगी और डीएम नितिका खंडेलवाल ने भुगतान करने और अनुबंध बढ़ाने की प्रत्याशा में आगे छह माह तक के सेवा बहाल रखने के निर्देश दिए थे।
31 मार्च 2026 को छह माह का समय पूरा होने पर भी भुगतान हो पाया न अनुबंध बढ़ पाया है जिससे कंपनी ने एक अप्रैल से सेवा बंद करने का निर्णय लिया है। सिडकुल के अधीन कार्यरत बीएम इंटरप्राइजेज के संचालक योगेश डोभाल ने रोपवे का संचालन पूरी तरह से बंद करने का नोटिस चस्पा कर दिया है।
संचालक ने डीएम को पत्र भेजकर इस रोपवे का संचालन पर्यटन विभाग या अन्य किसी एजेंसी से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रखरखाव, मरम्मत और संचालन के लिए कंपनी के पास धनराशि नहीं है। उन्होंने सितंबर से मार्च तक के बिल भुगतान की मांग की है। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने डीएम से जनहित में उक्त रोपवे का संचालन जारी रखने की मांग की है।
सितंबर माह में कंपनी का अनुबंध पूरा हो गया था। भुगतान और अनुबंध कराने की प्रत्याशा में सेवा छह माह के लिए विस्तारित की गई। रोपवे का संचालन कराने के लिए एजेंसी तय करने के लिए शासन को पत्र भेजा है। कंपनी का पुराना बिल भी लंबित है। सिडकुल ने भी उक्त कंपनी का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया है। बावजूद सेवा बहाल रखने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- नितिका खंडेलवाल, डीएम टिहरी।
Trending Videos