सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   VC Veer Gabar Singh Negi remembered, Army gave gun salute

Tehri News: वीसी वीर गबर सिंह नेगी को किया याद, सेना ने दी शस्त्र सलामी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 10 Mar 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
VC Veer Gabar Singh Negi remembered, Army gave gun salute
विज्ञापन
युवाओं के लिए प्रेरणा हैं गबर सिंह नेगी का बलिदान : संजय रावत
Trending Videos

चंबा (टिहरी)। प्रथम विश्व युद्ध के नायक और विक्टोरिया क्रॉस विजेता वीर गबर सिंह नेगी के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर गढ़वाल राइफल के जवानों, पूर्व सैनिकों, व्यापार मंडल और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने युद्ध स्मारक पर पहुंचकर वीर सैनिक के शौर्य और बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान सेना की ओर से युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर गबर सिंह नेगी को सलामी दी गई। द्वितीय गढ़वाल राइफल से आए सूबेदार राजेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में सैन्य टुकड़ी ने शस्त्र सलामी देते हुए भारत माता की जय के जयकारे लगाए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की रक्षा में उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गबर सिंह नेगी का पराक्रम भारतीय सेना के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। संगठन के संरक्षक देव सिंह पुंडीर ने कहा कि विक्टोरिया क्रॉस विजेता गबर सिंह नेगी जैसे वीरों के कारण देश का सिर गर्व से ऊंचा रहता है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
संगठन के अध्यक्ष संजय रावत ने कहा कि युवा पीढ़ी को गबर सिंह नेगी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सैनिक कृष्णा प्रसाद मंमगाई, शंकर कोठारी, कैप्टन आनंद सिंह नेगी, इंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed