सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Visually Impaired Girl from Budhakedar Appeals for Aadhaar Card Issuance

Tehri News: बूढ़ाकेदार की दृष्टिबाधित लड़की ने लगाई आधार कार्ड बनाने की गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 04 May 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Visually Impaired Girl from Budhakedar Appeals for Aadhaar Card Issuance
विज्ञापन
जनता मिलन कार्यक्रम में उठाया गया मुद्दा

प्रभारी जिलाधिकारी ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट देने को कहा
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में दूर-दराज से आए फरियादियों ने प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ वरुणा अग्रवाल को समस्याएं बताकर निस्तारण की मांग की। प्रभारी जिलाधिकारी ने कई समस्याओं का निस्तारण कर अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर जल्द समाधान के निर्देश दिए हैं।
जनता मिलन कार्यक्रम में बूढ़ाकेदार के रक्स्या गांव की एक दृष्टिबाधित लड़की किरन ने आधार कार्ड बनाने और पेंशन सुविधा देने की मांग की। भगवत सिंह रावत ने बताया कि कुठ्ठा- जाख माेटर मार्ग का पुश्ता टूटने से मकान खतरे में आ गया है लेकिन सुरक्षा दीवार नहीं लगाने से उन्हें जोखिम के साथ रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवागर क्षेत्र में रसोई गैस वितरण करने की गई। कखील की प्रधान ने बताया कि गांव में मिलन केंद्र बनाने के लिए दान दी गई जमीन को भूस्वामी ने अब किसी और को बेच दिया है। परोड़ी के रमेश लेखवार ने गांव के 17 परिवारों को जल जीवन मिशन से वंचित रखने का आरोप लगाया। जनता दरबार में दर्ज 29 में से कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। प्रभारी डीएम ने उद्यान और कृषि विभाग से ओलावृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र नेगी, एसडीएम कमलेश मेहता, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम और खनन अधिकारी रवि नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed