{"_id":"6a1ae6a5b93879504f0b835a","slug":"water-crisis-in-pali-village-plea-issued-for-repair-of-water-sources-and-pipelines-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119233-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पाली गांव में पानी का संकट, स्रोत व पाइप लाइन मरम्मत की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पाली गांव में पानी का संकट, स्रोत व पाइप लाइन मरम्मत की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 30 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पाली के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त पेयजल स्रोत और पाइप लाइन मरम्मत करने की गुहार लगाई है।
पाली के पूर्व ग्राम प्रधान ललित सुयाल की ओर से इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में बताया गया है कि बीते 28 मई को गांव में अतिवृष्टि होने से मुख्य पेयजल स्रोत और पाइल पाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे गांव में पानी का संकट बना है। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि के दौरान मुख्य पेयजल स्रोत के ऊपर भारी भूस्खलन हुआ।
पेयजल स्रोत और उससे जुड़ी पेयजल पाइप लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्राम पंचायत अपने संसाधनों से क्षतिग्रस्त स्रोत और पेयजल लाइन का पुनर्निर्माण कराने में सक्षम नहीं है। पानी की आपूर्ति बाधित रहने से गांव में निवासरत लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। उन्होंने जल्द से जल्द स्रोत और पाइप लाइन मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। ज्ञापन पर राम स्वरूप, बीरेंददत्त दीपक, सुजीत, रीना, बीना के हस्ताक्षर है। संवाद