सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Workers of VB G Ram Ji have not received payment since February.

Tehri News: वीबी जी राम जी के श्रमिकों को फरवरी से नहीं मिला भुगतान

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 20 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Workers of VB G Ram Ji have not received payment since February.
विज्ञापन
जुलाई तक मजदूरी नहीं मिलने पर एक अगस्त से अनशन शुरू करने की चेतावनी

नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव में वीबी जी राम जी में कराए गए कार्यों का चार माह से भुगतान नहीं हो पाया है जिससे श्रमिकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने सीडीओ को भेजे ज्ञापन में कहा कि जल्द भुगतान नहीं किया जाता है तो उन्हें एक अगस्त से श्रमिकों के साथ गांव में अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा।
बाल गंगा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेंवाली की प्रधान विजेश्वरी देवी ने सीडीओ को भेजे ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत गेंवाली में माह अक्तूबर 2025 से फरवरी 2026 तक योजना से भैरव गाड पर पुलिया निर्माण और बाढ़ नियंत्रण के लिए चेकडैम लगाया गया था। उसमें पहले मस्ट्रोल का भुगतान सात नवंबर 2025 को प्राप्त हो गया था लेकिन उसके बाद वाला मस्ट्रोल विभागीय अधिकारियों द्वारा शून्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उसके बाद से लगातार ब्लॉक कार्यालय के चक्कर काटते हुए थक चुके हैं लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। प्रधान ने बताया कि श्रमिक हर दिन भुगतान के लिए पूछताछ कर रहे हैं जिससे वह खुद भी परेशान हो गई हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जुलाई तक मजदूरों का पूरा भुगतान नहीं किया जाता है तो एक अगस्त से उन्हें श्रमिकों के साथ गेंवाली गांव में भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed