सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Workers should take Central and State schemes to every single person.

Tehri News: केंद्र और राज्य की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 02 Apr 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Workers should take Central and State schemes to every single person.
विज्ञापन
भाजपा मोर्चा की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर दिया जोर
Trending Videos


नई टिहरी। भाजपा महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां पर जोर दिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जन-जन पहुंचाने को कहा गया।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ के नई टिहरी पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदू डंगवाल, तौफीक अहमद के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा कि कांग्रेस से लेकर अन्य दलों ने अल्पसंख्यक को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया लेकिन भाजपा के सत्ता में आने से सभी वर्गों का विकास और सम्मान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मोर्चा के अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है वह केवल जनता के बीच भ्रम फैलाने के काम में लगी है। उन्होंने सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सरकार ने महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। केंद्र सरकार नारी वंदन बिल पास पर लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की तैयारी में है।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णवी,गढ़वाल संयोजक रेखा डंगवाल,जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल,लीला मखलोगा,अनीता कोठारी,नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed