{"_id":"69b6fe24e69f2094b302c0e6","slug":"171-candidates-appeared-in-navodaya-vidyalaya-entrance-examination-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-140366-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 171 परीक्षार्थी रहे उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 171 परीक्षार्थी रहे उपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में आयोजित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 211 परीक्षार्थियों में से 171 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा से पूर्व केंद्र व्यवस्थापक राजकीय इंटर कॉलेज जोशी मझरा प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए। रविवार को परीक्षा 11 बजे से प्रारंभ हुई। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि उक्त परीक्षा केंद्र पर कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 144, कक्षा 7 में प्रवेश के लिए 8, कक्षा 8 में प्रवेश के लिए 4, कक्षा 9 में प्रवेश के लिए 15 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। खंड शिक्षा अधिकारी डीके साहू ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान पर्यवेक्षक अनिल कुमार राठौर, परीक्षा प्रभारी कुमार, अमित नांरग, सहायक परीक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, कौशलेश गुप्ता, राजू गौतम, अखिलेश कुमार, नितिन चौहान समेत कक्ष निरीक्षक मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos