Uttarakhand: नौकरी दिलाने के नाम पर 2.35 लाख रुपये की ठगी, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 2.35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 2.35 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के रॉयल सिटी जसपुर खुर्द निवासी सुशील कुमार शर्मा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि उनकी बेटी स्नेहा शर्मा विदेश में नौकरी करना चाहती थी। बेटी की सहेली ने नई दिल्ली स्थित सिटा इमीग्रेशन के संचालक पृथ्वी मेहरोत्रा से संपर्क करवाया। पिता का आरोप है कि संचालक मेहरोत्रा ने दुबई में 10 से 12 हजार दिरहम वेतन वाली नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाया। इसके बाद मार्च 2025 से अलग-अलग तारीखों में उसने कुल 2 लाख 35 हजार रुपये जमा करवा दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद बेटी को नौकरी नहीं दिलाई गई। संपर्क साधने पर वह टालमटोल करने लगा। आरोप लगाया कि इसके बाद उसने वीडियो कॉल के माध्यम से बेटी का फर्जी इंटरव्यू कराया। साथ ही अनुुभव प्रमाणपत्र में कूटरचित करके फर्जी दस्तावेज तैयार कराए गए।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि 10 जनवरी 2026 को आरोपी पृथ्वी मेहरोत्रा और महिला कर्मी जासमीन और साहिल ने वीडियो कॉल करके रुपये वापस नहीं करने और दोबारा रुपये मांगने पर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी संचालक पृथ्वी मेहरोत्रा और महिला कर्मी जासमीन और साहिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।