{"_id":"69f5017bc0c03063b20545f3","slug":"200-people-underwent-health-check-ups-at-a-free-camp-on-international-workers-day-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-142320-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: विश्व मजदूर दिवस पर निशुल्क शिविर में 200 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: विश्व मजदूर दिवस पर निशुल्क शिविर में 200 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 02 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर एसपीएनजी व कुमायूं वैश्य महासभा की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग दो सौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
रामनगर रोड स्थित काशी विश्वनाथ टैक्सटाइल मिल लिमिटेड में एसपीएनजी तथा कुमायूं वैश्य महासभा की ओर से शुक्रवार को निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली व एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में ह्रदय, आंख, नाक-कान-गला, हड्डियों में कैल्शियम समेत अन्य रोगों की लगभग दो सौ जांच कर उनके उपचार की सलाह दी गई। वहीं एसपीएनजी चेयरमैन योगेश कुमार जिंदल ने निजी अस्पताल के चिकित्सकों व उनकी टीम का आभार जताया। यहां पर महासभा संरक्षक एसपी गुप्ता, अध्यक्ष एमपी गुप्ता, कपिल अग्रवाल, प्रियांशु बंसल, मनोज कुमार अग्रवाल, कौशलेश गुप्ता, शेष कुमार सितारा, केसी बंसल, डॉ तरुण सोलंकी, डॉ. अभिषेक सर्राफ आदि मौजूद रहे।
Trending Videos