सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   2088 vehicles challaned through e-detection cameras

Udham Singh Nagar News: ई-डिटेक्शन कैमरों से 2088 वाहनों का चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 18 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
2088 vehicles challaned through e-detection cameras
विज्ञापन
काशीपुर। परिवहन विभाग ने हाईवे के सभी टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन कैमरे लगाए हैं। जनवरी से ही कैमरों ने काम शुरू कर दिया और अब तक 2088 वाहनों का चालान हो चुका है। ई-डिटेक्शन कैमरे वाहनों को स्कैन पर उनके दस्तावेज की जांच के बाद चालान कर रहे हैं।
Trending Videos

ई-डिटेक्शन कैमरे टोल प्लाजा और हाईवे पर लगे हाईटेक कैमरे हैं। ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग कर वाहनों के नंबर प्लेट को स्कैन करते हैं। यह फास्टैग के माध्यम से सरकारी डेटाबेस (एनआईसी वाहन पोर्टल) से जुड़े वाहन के इंश्योरेंस, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाणपत्र की जांच करते हैं और कमी पर ई-चालान जारी कर देते हैं। काशीपुर में हरिद्वार हाईवे पर कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवराजपुर पट्टी पर टोल प्लाजा पर इन कैमरों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही वाहन के तीन से चार बार हुए चालान
एआटीओ प्रशासन पूजा नयाल ने बताया कि ई-डिटेक्शन कैमरे 19 जनवरी से शुरू हो गए हैं। अब तक 2088 वाहनों के चालान किए हैं। इनमें एक वाहन का तीन से चार बार चालान हुआ है। यह वाहन टोल प्लाजा से तीन-चार बार इधर-उधर हुआ होगा और उतनी बार कैमरे ने चालान किया।

टोल प्लाजा से गुजरे तो रखें ध्यान
आप हाईवे पर बने टोल प्लाजा से गुजरने से पहले वाहन के सभी दस्तावेजों की जांच कर लें। यदि किसी में कमी होगी तो चालान होगा। बता दें कि ई डिटेक्शन चालान के अलावा काशीपुर में लगे एएनपीआर कैमरों से अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक 87710 वाहनों के चालान हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed