सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   99 percent of Education Department personnel have completed the training.

Udham Singh Nagar News: शिक्षा विभाग के 99 फीसदी कार्मिकों ने पूरा किया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
99 percent of Education Department personnel have completed the training.
विज्ञापन
काशीपुर। लंबे समय से कार्मिकों ने आईगोट प्लेटफार्म पर एक प्रशिक्षण पूरा नहीं किया है। उपनिदेशक माध्यमिक ने नाराजगी व्यक्त कर कार्मिकों को शीघ्र प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। काशीपुर ब्लॉक से 99 फीसदी कार्मिकों के प्रशिक्षण पूरा करने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने का दावा किया है।

उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा पंकज शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया कि https://portal.igotkarmayogi.gov.in पर लॉगिन करते हुए igot platform पर उपलब्ध प्रशिक्षण में से अपने दायित्व के अनुरूप एक प्रशिक्षण पूरा करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर ऑनबोर्ड कार्मिकों ने अद्यतन कोई भी प्रशिक्षण पूरा नहीं किया है। इस संबंध में 16 जून को ऑनलाइन समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें कार्मिकों शीघ्र प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि काशीपुर ब्लॉक में करीब 99 फीसदी कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। आईगोट का मुख्य उद्देश्य कार्मिकों को उनकी वर्तमान और भविष्य की भूमिकाओं के लिए तैयार करना।, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाना और कार्यप्रणाली को अधिक पेशेवर बनाना है। इसमें विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और विभिन्न परीक्षाओं से जुड़े मॉड्यूल्स उपलब्ध हैं। ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कार्मिकों को पूछे गए सवालों के उत्तर देने होते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed