{"_id":"6a34ec1b554c5ef9c00717dd","slug":"uttarakhand-two-police-personnel-suspended-for-molestation-at-kainchi-dham-fair-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: SSP अजय गणपति का सख्त फरमान, कहा- ड्यूटी में शराब पीना नहीं होगा बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: SSP अजय गणपति का सख्त फरमान, कहा- ड्यूटी में शराब पीना नहीं होगा बर्दाश्त
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: Heera
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार
कैंची धाम मेले में ड्यूटी के दौरान दो पुलिस कर्मियों द्वारा होम स्टे संचालक की बेटी से छेड़छाड़ किए जाने के मामले में एसएसपी अजय गणपति ने दोनों को निलंबित कर दिया है।
एसएसपी अजय गणपति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कैंची धाम मेला ड्यूटी के दौरान जिले के दो पुलिस कर्मियों ने होम स्टे संचालक की बेटी से छेड़छाड़ कर दी थी। इस मामले में एसएसपी अजय गणपति दोनों को निलंबित कर चुके हैं। उन्होंने दो टूक कहा है कि पुलिस कर्मी इसे अब आखिरी चेतावनी समझे। आगे ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शराब पीते कोई जवान मिला तो सीधे बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की शारीरिक फिटनेस, टर्नआउट, अनुशासन व कार्यप्रणाली को सुधारने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और जनविश्वास बनाए रखने के लिए प्रत्येक पुलिस कर्मी का अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करना आवश्यक है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान व सार्वजनिक स्थानों पर शराब या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को वर्दी की गरिमा व विभाग की प्रतिष्ठा के अनुरूप आचरण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन