सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The Gurudwara Management Committee condemned the tragic incident in Karnaprayag.

Udham Singh Nagar News: कर्णप्रयाग में हुई दुखद घटना की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने की निंदा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 19 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The Gurudwara Management Committee condemned the tragic incident in Karnaprayag.
विज्ञापन
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधक कमेटी की बैठक में हेमकुंड साहिब की धार्मिक यात्रा कर वापस आ रहे सिख निहंग सिंघो व स्थानीय लोगों के बीच हुई दुखद घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। प्रशासन की ओर से बिना जांच के निहंग सिंघो के विरुद्ध की गई करवाई पर रोष व्यक्त किया गया।


गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से जिला चमोली के कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब की धार्मिक यात्रा कर लौट रहे सिख निहंग सिंघो व स्थानीय निवासियों के बीच हुई मारपीट की निंदा की गई। कहा कि सिख कौम सभी का भला करने वाली है। श्री गुरु नानकदेव जी की चरण छोह इस पवित्र धरती उत्तराखंड में ऐसी घटना होना निंदनीय है। दोनों पक्षों की ओर से संयम से काम न लेकर हिंसा का सहारा लेना सिख सिद्धांतों व पर्वतीय संस्कृति दोनों के विरुद्ध है। प्रशासन की ओर से बिना जांच किए निहंग सिंघो के खिलाफ एकतरफा की गई करवाई बर्दाश्त योग्य नहीं है। बैठक का संचालन महासचिव अमरजीत सिंह बोपाराए ने किया। वहां कमेटी के सदस्य हरभजन सिंह, गुरदयाल सिंह, गुरवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू, हर भाग सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, प्रभ शरण सिंह, प्रताप सिंह, निर्मल सिंह, जरनैल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
सिख समाज ने की कर्णप्रयाग घटना की निंदा की
21 जून तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बाजपुर। कर्णप्रयाग की घटना में कार्रवाई नहीं होने से सिख समाज में भारी आक्रोश है। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा ने कहा कि 21 जून तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने पर सिख समाज कर्णप्रयाग के लिए कूच करेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में सिख समाज की बैठक में कर्णप्रयाग की घटना कड़ी निंदा की गई। प्रकरण में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन की ओर से एकतरफा की गई कार्रवाई न्याय संगत नहीं है। जिससे सिख समाज में भी आक्रोश पनप रहा है। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा ने कहा कि जातिवाद की बात नहीं की जाए। उत्तराखंड में रहने वाले सभी लोग भाईचारे के साथ रहते है। कहा कि 21 जून तक सिख पीड़ितों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया जाए। किंदा ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर संगत की बैठक होगी। जिसमें सहमति से निर्णय लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। वहां सारन सिंह, विक्की रंधावा, विक्रम सिंह गोराया] गगन सरना, पलविंदर सिंह, मंगा सिंह, प्रताप सिंह संधू, संदीप विर्क, सिमरन सिंह, सुरेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, नवजोत सिंह, उपकार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
.......18केएसपी10पी - बाजपुर गुरुद्वारा साहिब में कर्णप्रयाग घटना की निंदा करते सिख समाज के लोग। संवाद
............
कार्रवाई न होने पर 21 सर्व पंचायत बुलाने की चेतावनी
गदरपुर। देवभूमि में सिख समाज के धार्मिक स्थल श्री हेमकुंड साहब की यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग में निहंग सिखों के साथ हुई एकतरफा कार्रवाई पर सिख समाज में आक्रोश है।
बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा सिंह सभा के परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सिख समाज ने पुलिस प्रशासन से दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। सिख समाज का कहना है कि अगर 21 जून तक प्रशासन ने दूसरे पक्ष पर कार्रवाई नहीं की तो सर्व समाज की पंचायत बुलाई जाएगी और कर्णप्रयाग कूच पर चर्चा की जाएगी। किसान नेता विक्रम सिंह गोराया ने कहा निहंग सिखों के साथ एकतरफा कार्रवाई से सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह ग्रोवर ने कहा देवभूमि उत्तराखंड में सभी धर्म के लोग कौमी एकता के गुलदस्ते के रूप में रहते हैं, ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं होना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। हेड ग्रंथी राजेंद्र सिंह ने कहा धार्मिक यात्रा के दौरान सभी धर्म के लोगों को एक दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है। सिख समाज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने 21 जून तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो सर्व पंचायत बुलाकर अग्रिम रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर सरदार दर्शन सिंह, हैप्पी विर्क, पलविंदर सिंह, करनैल सिंह, जसपाल सिंह, हरपाल सिंह विर्क, कुलदीप सिंह और सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed