{"_id":"6a730d4ca36fbf824a0e3c71","slug":"a-friend-killed-his-friend-for-five-thousand-rupees-in-rudrapur-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: पांच हजार रुपये के लिए दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या, 100 CCTV कैमरों ने खोला राज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: पांच हजार रुपये के लिए दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या, 100 CCTV कैमरों ने खोला राज, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 05 Aug 2026 03:45 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: Heera
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:45 PM IST
सार
रुद्रपुर के शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान से 31 जुलाई को मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के दोस्त सुनील कुमार उर्फ इक्का को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हत्या का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास 31 जुलाई को मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के करीबी दोस्त सुनील कुमार उर्फ इक्का को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक अनिल कुमार (23) की हत्या पांच हजार की चोरी के संदेह में रंजिश के चलते की गई। जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद आरोपित अनिल को निर्माणाधीन मकान में ले गया, जहां लकड़ी की फट्टी और ईंट से हमला करने के बाद रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
मामले में ट्रांजिट कैंप पुलिस ने आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया। आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी और ईंट भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन