सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A leopard is caged in the Govishan Tila area.

Udham Singh Nagar News: गोविषाण टीला क्षेत्र में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 17 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
A leopard is caged in the Govishan Tila area.
विज्ञापन
काशीपुर। गोविषाण टीला क्षेत्र में डेढ़ महीने बाद छठा तेंदुआ पकड़ा गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम रेसक्यू कर फाटो रेंज ले गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अभी भी दो तेंदुए और हैं। 19 मार्च से चैती मेला शुरू हो रहा है।
Trending Videos

बाजपुर रोड स्थित तीर्थ द्रोणासागर परिसर व चैती मेला परिसर से सटे गोविषाण टीला क्षेत्र पर 4-5 साल से तेंदुए का भय है। तेंदुए क्षेत्र के कई पालतू व लावारिस कुत्तों को निवाला बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद अनिल कुमार व भारतीय पुरातत्व विभाग के कर्मचारी रंजीत सिंह बिष्ट ने बताया कि वन विभाग इससे पहले पांच तेंदुओं को पकड़ चुका है। इससे पहले 1 फरवरी को पांचवां तेंदुआ पकड़ा गया था। अब सोमवार सुबह विभाग के कर्मचारी ने छह बजे टीला पर लगे पिंजरे में तेंदुए को कैद देखा था। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।
उन्होंने बताया तीन-चार दिन से तेंदुए दिखाई दे रहे थे। चार दिन पहले ब्लॉक कार्यालय के सामने गली में दो तेंदुए देखे गए थे। लोगों ने बताया कि 19 मार्च से चैती मेला शुरू हो रहा है। ऐसे में तेंदुए के दिखाई देने से खतरा उत्पन्न हो गया है। अभी दो तेंदुए और हो सकते हैं।
उधर, क्षेत्रीय वन रेंजर देवेंद्र सिंह रजवार ने बताया कि सोमवार सुबह टीला क्षेत्र से पिंजरा में कैद एक तेंदुए का रेसक्यू किया गया है। पिंजरा दोबारा से यहां लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed